Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

गौशाला का किया विधानसभा अध्यक्ष ने उद्घाटन,निराश्रित गायों को मिला आसरा,गौसेवक गोपाल अग्रवाल को किया सम्मानित

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार की सड़कों में बेसहारा घूम रही सभी गायों को जल्द ही गौशालाओं में शिफ्ट किया जाएगा.. ..नगर निगम की ओर से बनाई गई गौशाला को राजस्थान में गौशाला चलाने वाले एक संस्था को सौंप दिया गया है जिसमे 200 गायों के लिए रखरखाव की व्यवस्था की गई है…विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने आज गौशाला का उदघाटन किया…गौशाला को लेकर खुशी जाहिर करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़कों में बेसहारा घूम रही गायों को एक आसरा मिला है।

जहां गायों की सेवा की जाएगी साथ ही बीमार गायों का उपचार भी किया जा सकेगा।इस मौके पर गौसेवा कर रहे गोपाल अग्रवाल को सम्मानित भी किया।

More in उत्तराखंड