उत्तराखंड
चैकिंग के दौरान नशे में वाहन चलाने वाले 8 वाहन स्वामियों सहित अन्य में 26 पर हुई कार्यवाही,वाहन हुए सीज
कोटद्वार-जनपद में सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस के द्वारा सघन यातायात चेकिंग अभियान चालाया जा रहा है।दंडात्मक कार्यवाही के साथ साथ जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

कोटद्वार में रात में सघन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 8 वाहन चालकों के वाहन सीज कर दिए गए…साथ ही चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई।सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने रैश ड्राइविंग,ओवरलोडिंग,बिना हेलमेट वाहन चलाना व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई।कोटद्वार में नशे में वाहन चलाने व अन्य में कुल 26 पर कार्यवाही की गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
