उत्तराखंड
मेहंदीपुर धाम से कोटद्वार पहुंची भैरव बाबा की अखंड ज्योत, भक्तों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत

भैरो बाबा अखंड ज्योत आगमन
अखंड ज्योत आगमन श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति कोटद्वार के सदस्य सुशील भाटिया द्वारा बताया गया कोटद्वार से 70 सदस्यो का दल संकट निवारण दरबार के लिए मेहन्दीपुर धाम राजस्थान गये थे। श्री बालाजी महाराज और परम श्रद्धेय गुरू महाराज धीरज पुरी गोस्वामी के सानिध्य मे बड़े धूमधाम से बालाजी महाराज,भैरो बाबा , प्रेतराज सरकार के जयकारो के साथ दिनेश एलावादी,शैलका एलावादी,कमल अग्रवाल,सुशील भाटिया,सोहन क्षेत्री ,राजेश जागड़ा आदि सभी भक्तजनो ने श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर घाटा मेहन्दीपुर बालाजी धाम से भैरो बाबा की अखंड ज्योत लेकर मन्दिर कोटद्वार के संस्थापक दिनेश एलावादी के द्वारा हिन्दू पंचायती धर्मशाला मे वाहन द्वारा लायी गयी तत्पश्चात वहा पर मंत्रोच्चारण द्वारा ढोल नगाडो से भक्तजनो द्वारा अखंड ज्योत का स्वागत किया गया।
तत्पश्चात धर्मशाला से पद यात्रा करके अखंड ज्योत को श्री बालाजी मन्दिर प्रांगण मे लाया गया उसके बाद समिति के सदस्यो द्वारा अखंड ज्योत का विधि-विधान से पूजन करके स्थापना की गयी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
