Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

15000 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो को विजिलेंस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार,रिश्वत लेने के लिए ग्रामीण को बुलाया था पैंडुल गाँव

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल-पौड़ी गढ़वाल-पौड़ी क्षेत्र के अगरोड़ा गांव में जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ कानूनगो को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया।जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने कानूनगो के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच एसडीएम श्रीनगर को सौंपी है। आपको बताते चले तहसील पौड़ी जनपद के अगरोड़ा गाँव के ग्रामीण ने विजिलेंस को एक शिकायत की थी।

जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पैतृक गांव में पिता की सहखातेदारों के साथ भूमि दर्ज होनी थी।इसके लिए राजस्व विभाग को सीमांकन और आख्या तैयार करनी थी।इसके लिए ग्रामीण ने क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) से भूमि संबंधी कार्य किए जाने को लेकर बात की।कानूनगो पहले वह काम करके देने के लिए आनाकानी करते रहे…बाद में कानूनगो ने ग्रामीण से 15 हजार की रिश्वत की मांग कर दी…..ओर ग्रामीण को पैडुल गांव बुलाया।
पांच अक्तूबर को विजिलेंस की टीम ने कानूनगो को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने बताया कि अगरोड़ा क्षेत्र के कानूनगो कैलाश रवि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।उन्होंने बताया कि प्रकरण की विभागीय जांच एसडीएम श्रीनगर को सौंप दी है जल्द विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।क्षेत्र में नए कानूनगो की तैनाती भी कर दी गई है।

More in उत्तराखंड

Trending News