उत्तराखंड
पौड़ी में घेरबाड़ नीति पर डीएम सख्त, बेहतर कृषि क्लस्टरों को मिलेगी वाहन सुविधा

पौड़ी जिले में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और कृषि, उद्यान व दुग्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सभागार में बैठक हुई।बैठक में डीएम ने प्राप्त प्रस्तावों की जांच कर उनकी वास्तविक स्थिति का परीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही पहले कराए गए घेरबाड़ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता और उनके परिणामों की जांच करने को कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि नए प्रस्ताव तैयार करते समय सहभागिता और पारदर्शिता का ध्यान रखा जाए। खासतौर पर उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए, जहां खेती हो रही है और स्थानीय लोग घेरबाड़ के लिए तैयार हैं।बैठक में कृषि और उद्यान गतिविधियों को क्लस्टर आधारित तरीके से बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। जिन क्लस्टरों में सब्जी और दलहन का उत्पादन अच्छा हो रहा है, वहां किसानों को बाजार तक उत्पाद पहुंचाने में सुविधा देने के लिए उत्पादन के आधार पर वाहन सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव जिला योजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए।वहीं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए नए दुग्ध मार्ग विकसित करने के निर्देश दिए गए। एकेश्वर में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज का काम भी तत्काल शुरू कराने को कहा गया, जिससे स्थानीय किसानों को उपज के भंडारण और बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिल सके।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
