Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार भाजपा कार्यकर्ताओं का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, अजीत डोभाल पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूंका पुतला

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इंदौर में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई कथित टिप्पणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एक बुजुर्ग महिला को लेकर कथित उपहासजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।भाजपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में झंडाचौक पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई और झंडाचौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया।भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कहा कि अजीत डोभाल देश की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और कीर्ति चक्र से सम्मानित उत्तराखंड के वीर सपूत हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्र सुरक्षा और सार्वजनिक जीवन से जुड़े विषयों पर मर्यादा और जिम्मेदारी का पालन किया जाना चाहिए।प्रदर्शन के दौरान भाजपा के जिला, मंडल, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News