Connect with us

उत्तराखंड

द्वारीखाल-डाडामंडी में विकासखंड स्तरीय शरद एवं शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Ad ADVERTISEMENTS

द्वारीखाल-डाडामंडी के क्रीड़ा स्थल में विकासखंड द्वारीखाल की तीन दिवसीय शरद एवं शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह राणा समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आयोजक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने छात्र-छात्राओं के मार्च पास्ट की सलामी ली और सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ दिलाई।

प्रतियोगिता के पहले दिन 600 मीटर दौड़ के मुकाबले हुए। बालक वर्ग में श्रेयांस प्रथम, प्रिंस रावत द्वितीय और अनुज तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में दिव्या राणा ने पहला, तानिया ने दूसरा और अनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल और धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि खेल छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर भविष्य का माध्यम बन सकते हैं और सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई सुविधाएं दे रही है। प्रतियोगिता अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News