उत्तराखंड
कोटद्वार में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 118 पव्वों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कोटद्वार में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से अंग्रेजी शराब के कुल 118 पव्वे बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को रेलवे स्टेशन रोड से छत्रपाल को 8PM GOLD के 62 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, बीईएल रोड से शुभम कुमार को 56 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया।दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
