Connect with us

उत्तराखंड

सौडू बगीचा में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 55 मरीजों की जांच; 12 ऑपरेशन के लिए चयनित

Ad ADVERTISEMENTS

टिहरी गढ़वाल के ग्राम पंचायत सौडू बगीचा में द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। 21 सितंबर को आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य और आंखों की जांच कराई।शिविर में डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट ने मरीजों की जांच की। इस दौरान कुल 55 मरीजों की ओपीडी हुई, जिसमें जांच के बाद 12 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं 30 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और 35 लोगों को चश्मे वितरित किए गए।शिविर के संचालन में कैंप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार और सपोर्ट स्टाफ रविंद्र सिंह का सहयोग रहा। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रसाद भट्ट, मलेथा के साथ ग्राम प्रधान सौडू निर्मला देवी और ग्राम पंचायत भंडाली की कांति देवी पंडोरा ने भी शिविर के आयोजन में सहयोग किया।शिविर में स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल और सभी सहयोगियों का आभार जताया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News