Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में देर रात हुड़दंग पर पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने ग्रास्टनगंज और लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में देर रात उपद्रव करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर की देर रात सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्रास्टनगंज निवासी जमीर अहमद और झूला बस्ती स्टेडियम कॉलोनी निवासी शादाब शाह के रूप में हुई है।पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के पर्यवेक्षण में की गई।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News