उत्तराखंड
चाचा को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले भतीजे को किया गिरफ्तार
कोटद्वार-कोटद्वार में तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ गपलू को गिरफ्तार किया है।
18 सितंबर को दर्शन सिंह बिष्ट निवासी कोटद्वार ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि उनके भतीजे ने उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को मालन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
