Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

राजस्व ग्राम कोटी कमेडा खिर्सू में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम का किया आयोजन,ग्रामीणों ने बताई अपनी समस्याएं

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी-पौड़ी गढ़वाल की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल की अध्यक्षता में विकासखंड खिर्सू के राजस्व ग्राम कोटी कमेडा में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के बारे में अधिकारियों को बताया और उनका समाधान करने की अपील भी की।ग्रामीणों ने बाधित पेयजल, खेती को जंगली जानवरों, विशेषकर बंदरों से हो रहे नुकसान को देखते हुए ग्रामीणों ने खेतों की घेरबाड़ तथा क्षेत्र में पेड़ों की लॉपिंग की मांग की। साथ ही बिजली के तारों और खंभों के आस-पास भी पेड़ों की कटाई की बात कही।वही सड़क व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने कमेडा से दुर्गाकोट तक सड़क मरम्मत एवं गड्ढों को भरने की मांग की। पशुओं के बीमार होने पर समय पर उपचार आदि समस्याओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

More in उत्तराखंड

Trending News