Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में आदतन अपराधी अजय छह माह के लिए जिला बदर,ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिस ने की मुनादी

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-पौड़ी जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव निवासी अजय कुमार को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस ने आदतन अपराधी अजय कुमार के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट पर विचार करने के बाद जिलाधिकारी ने अजय कुमार को छह माह के लिए पौड़ी जनपद की सीमा से बाहर रखने के आदेश जारी किए।

जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में 21 अक्टूबर को कोटद्वार पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करते हुए अजय कुमार को कौड़िया बैरियर से जनपद की सीमा के बाहर भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने उसे चेतावनी दी कि जिला बदर की निर्धारित अवधि के दौरान जनपद की सीमा में दोबारा प्रवेश करने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अभियुक्त का विवरण: अजय कुमार पुत्र आकाश कुमार, निवासी रशीदिया मस्जिद, लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार।

More in उत्तराखंड

Trending News