Connect with us

उत्तराखंड

डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर से बरामद,कोटद्वार पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार पुलिस ने डेढ़ साल से अधिक समय से लापता 24 वर्षीय युवती को सहारनपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है।युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से चली गई थी और युवक से शादी करने के बाद उसके परिवार के साथ रह रही थी।

दरअसल, 14 जनवरी 2025 को युवती घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन लंबे समय तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 24 अक्टूबर 2026 को युवती को बरामद किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और काउंसलिंग के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

More in उत्तराखंड

Trending News