Connect with us

उत्तराखंड

पौड़ी में प्रतिबंधित गुटखा-तंबाकू की बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 5 चालान

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी-जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा, तंबाकू एवं अन्य प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली पौड़ी पुलिस की टीम ने बाजार क्षेत्र की दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की।

अभियान के तहत पुलिस ने कोटपा अधिनियम के अंतर्गत 5 चालान किए। साथ ही दुकानदारों को प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री, भंडारण एवं वितरण से दूर रहने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

पौड़ी पुलिस ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री या वितरण किए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से जनस्वास्थ्य की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की।

More in उत्तराखंड

Trending News