Connect with us

उत्तराखंड

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने महिलाओं के साथ मिलकर कटाई करके महिलाओं का किया उत्साहवर्धन

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़वाल-जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गुरुवार को तहसील पौड़ी के अंतर्गत राजस्व ग्राम मासौं तल्ला पहुंचकर क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ खेत में पहुंचकर कृषि कार्यों को करीब से जाना और ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं से संवाद कर उनकी आजीविका, आय के साधनों और गांव की दैनिक आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली।

राजस्व विभाग की टीम ने किसान वीरेंद्र नेगी के खेत में निर्धारित मानकों के अनुसार 30 वर्गमीटर क्षेत्रफल का प्लॉट तैयार कर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग प्रयोग किया। प्रयोग के दौरान इस निर्धारित क्षेत्रफल से 11 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने खुद भी खेत में धान की कटाई की और ग्रामीण महिलाओं के साथ पारंपरिक मंडाई कार्य में हाथ बंटाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

More in उत्तराखंड

Trending News