उत्तराखंड
कोटद्वार में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई,8 वाहन सीज
पौड़ी पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 8 चालकों के वाहन सीज किए गए। इनमें कोटद्वार के 6 और यातायात पुलिस कोटद्वार के 2 वाहन शामिल हैं।

संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
वहीं, ओवरस्पीडिंग और रैश ड्राइविंग करने वाले 17 चालकों के खिलाफ चालान किए गए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 133 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




