Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में कुंडल झपटने वाली घटना का खुलासा, मुजफ्फरनगर का युवक गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

*बीईएल रोड पर महिला के कान से कुंडल झपटकर हुआ था फरार, पुलिस ने कुंडल और वारदात में प्रयुक्त बाइक की बरामद

कोटद्वार, 24 अक्टूबर। कोटद्वार के बेल रोड पर महिला के कान से कुंडल झपटने की घटना का पौड़ी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया कुंडल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को राजेन्द्र सिंह निवासी कोटद्वार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीईएलरोड पर एक अज्ञात व्यक्ति उनकी सास के कान से कुंडल झपटकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 262/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) में मामला दर्ज किया।

घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंकित गिरी (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र के हरिपुरम कुकड़ा का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया एक कुंडल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल संख्या UP20BQ2412 बरामद की। बरामदगी के बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बेल रोड पर हुई कुंडल झपटमारी की घटना का खुलासा हो गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News