Connect with us

उत्तराखंड

धमकी,मारपीट व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में वारंटी निखिल भाटिया को किया गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-पौड़ी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए धमकी, मारपीट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़े मामले में वारंटी अभियुक्त निखिल भाटिया को कोटद्वार से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट लैंसडाउन की अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त निखिल भाटिया, निवासी मंदाकिनीनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News