Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने खोजा

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली युवती को पौड़ी पुलिस ने जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। कोटद्वार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की मदद से युवती का सुराग जुटाया और जम्मू पुलिस व जीआरपी के सहयोग से उसे बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति की पुत्री कपड़े लेने के लिए बाजार गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने 18 अक्टूबर को कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने युवती की जल्द बरामदगी के निर्देश दिए। इसके बाद एएसपी कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन और सीओ कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिसमें युवती के जम्मू जाने वाली ट्रेन में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम जम्मू-कश्मीर रवाना हुई और स्थानीय पुलिस व जीआरपी की मदद से युवती को जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

More in उत्तराखंड

Trending News