उत्तराखंड
जयहरीखाल में छत से गिरकर साढ़े तीन साल का मासूम गंभीररूप से घायल,हायर सेंटर रेफर
जयहरीखाल/कोटद्वार-पौड़ी गढ़वाल के जयहरीखाल में अपनी बहनों के साथ छत पर खेल रहा साढ़े तीन साल का मासूम जीवांश खेलते-खेलते अचानक छत से नीचे गिर गया।बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

परिजन बच्चे को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल लेकर आये।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे के सिर में हेड इंजरी हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




