उत्तराखंड
कोटद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई,24 घंटे में लुधियाना से महिला और मासूम बरामद
कोटद्वार-कोटद्वार पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर लुधियाना से महिला और उसके 15 माह के मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम महिला तक पहुंची। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई और काउंसलिंग कर महिला और बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

25 अक्टूबर को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी 15 माह के बच्चे को लेकर बिना बताए घर से चली गई है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस ने टीम गठित कर तलाश शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से महिला और बच्चे की लोकेशन लुधियाना, पंजाब में ट्रेस की और 24 घंटे के भीतर दोनों को सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में महिला ने पारिवारिक नाराजगी के चलते घर छोड़ने की बात बताई। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और काउंसलिंग के बाद महिला और बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




