Connect with us

उत्तराखंड

पौड़ी में लघु उद्यम,हथकरघा और हस्तशिल्प पुरस्कारों के लिए उद्यमियों का चयन,कोटद्वार के सिगड्डी स्थित जीवन ऑर्गेनिक्स को लघु उद्यम श्रेणी में प्रथम स्थान

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़वाल-जनपद में स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए लघु उद्यम, हथकरघा एवं हस्तशिल्प पुरस्कारों के लिए विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार, उपयोगिता और विशिष्टता के आधार पर आवेदनों का मूल्यांकन कर चयन प्रक्रिया पूरी की।

लघु उद्यम श्रेणी में कोटद्वार के सिगड्डी स्थित जीवन ऑर्गेनिक्स को केश सुंदरा हेयर ऑयल, महाबल बाम सहित अन्य उत्पादों के लिए प्रथम स्थान के लिए चयनित किया गया। वहीं, सिगड्डी स्थित मैसर्स रियल लैब बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड को फार्मा उत्पादों के निर्माण के लिए द्वितीय स्थान मिला।

हथकरघा श्रेणी में अनीता देवी को शॉल एवं स्टॉल उत्पादों के लिए प्रथम और सूमा देवी को द्वितीय स्थान के लिए चुना गया। वहीं, हस्तशिल्प श्रेणी में बांस एवं रिंगाल से उत्पाद बनाने वाले पवन को प्रथम तथा वॉल हैंगिंग और मिरर फ्रेम तैयार करने वाली भारती नेगी को द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने चयनित उद्यमियों और कारीगरों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार और विशिष्टता को बढ़ावा देने से स्वरोजगार के अवसर मजबूत होते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने उत्पादों को और बेहतर बनाने तथा जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सोमनाथ गर्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News