Connect with us

उत्तराखंड

निजी वाहनों पर अनधिकृत नेम-प्लेट के खिलाफ पौड़ी पुलिस का अभियान,130 वाहनों से हटाई पट्टिकाएं

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़वाल/कोटद्वार-पौड़ी जिले में निजी वाहनों पर अनधिकृतनेम-प्लेट और पदनाम पट्टिकाएं लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में निजी कार, जीप, बाइक समेत अन्य वाहनों की चेकिंग की जा रही है।


अभियान के दौरान पुलिस ने अब तक 130 वाहनों से अनधिकृत नेम-प्लेट, पदनाम पट्टियां, स्टीकर और अन्य पहचान चिन्ह हटाए हैं। पुलिस के मुताबिक निजी वाहनों पर सरकारी पद या किसी विशेष पहचान को दर्शाने वाली अनधिकृत पट्टिका और स्टीकर लगाना नियमों के विरुद्ध है।


पुलिस टीमों की ओर से वाहन चालकों को ऐसे चिन्ह तत्काल हटाने और भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही नियमों की दोबारा अनदेखी करने पर संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

More in उत्तराखंड

Trending News