Connect with us

उत्तराखंड

गेहूं की आपूर्ति 4 साल बाद बहाल,फिर से प्रत्येक परिवार को मिलेगा 5 किलो गेहूं और 2.5 किलो चावल

Ad ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: राज्य खाद्य योजना के तहत इस माह से साढ़े नौ लाख परिवारों को फिर से गेहूं मिलेगा। सरकारी राशन की दुकानों से प्रत्येक परिवार को 5 किलो गेहूं और 2.5 किलो चावल वितरण किया जाएगा।

पिछले करीब चार साल से गेहूं की कमी के कारण इन परिवारों को मिलने वाले राशन में चावल दिया जा रहा था। अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर निदेशक पीएस पांगती ने जानकारी दी कि इस महीने से गेहूं की सामान्य आपूर्ति फिर शुरू हो गई है। इसके अलावा विभाग की अन्य योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि, प्रदेश के कई जिलों में राशन की आपूर्ति में देरी हुई। जिलों में फोर्टिफाइड चावल मिलने में विलंब की वजह से राशन कार्ड धारकों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। पीएस पांगती ने बताया कि बुधवार तक सभी जिलों में शत प्रतिशत राशन पहुँच जाएगा।

More in उत्तराखंड

Trending News