Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

पौड़ी

यूसीसी में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए जिलाधिकारी ने किये 6 अधिकारी नामित,नैनीताल में दी जा रही 11 से 13 जून तक तीन दिवसीय ट्रेनिंग

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल-यूसीसी करवाने के लिए लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसमें सबसे ज्यादा परेशानी शब्दों को लेकर हो रही है।यूसीसी का ऐप अपडेट न होने से बहुत सी गलतियां हो रहीं हैं।यूसीसी में आम जनता को परेशानी न हो इसके लिए पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी के आदेश पर पौड़ी जनपद से 6 अधिकारियों को तीन दिवसीय ट्रेनिंग के लिए नैनीताल जाने के लिए नामित किया गया ओर जिलाधिकारी ने यूसीसी के ऐप से होने वाली आम जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया।

यूसीसी में आ रही खामियों को किस तरह सुगम किया जाए ताकि रजिस्ट्रेशन करने व करवाने वालो को समस्या का सामना न करना पड़े और काम जल्द हो जाये।इसके लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग में लैंसडाउन की एसडीएम शालिनी मौर्य,कोटद्वार नगर आयुक्त वैभव गुप्ता,शांति प्रसाद जोशी व राज उनियाल सब रजिस्ट्रार पौड़ी शामिल हुए हैं।

More in पौड़ी

Trending News