उत्तराखंड
दुगड्डा के पास नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,एसडीआरएफ ने किया बरामद
कोटद्वार-कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर फतेहपुर बैंड के समीप नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया।
जानकारी के मुताबिक, 2 नवंबर की रात कोटद्वार थाना पुलिस से SDRF को सूचना मिली थी कि फतेहपुर बैंड के समीप खाई में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी आशीष रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम ने नोगांव-थलदा के समीप सड़क मार्ग छोड़कर करीब तीन किलोमीटर जंगल के दुर्गम रास्ते से होते हुए नदी किनारे तक पहुंच बनाई। इसके बाद आवश्यक रेस्क्यू प्रक्रिया अपनाते हुए अज्ञात व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




