Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार के जशोधरपुर में स्थित संत फैक्ट्री में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम

Ad ADVERTISEMENTS


कोटद्वार-कोटद्वार के जशोधरपुर स्थित संत स्टील फैक्ट्री में काम के दौरान हादसा हो गया।हादसे में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
कोटद्वार थाने से मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में दो युवक समर्सिबल निकालने का काम कर रहे थे।इसी दौरान ऊपर से तिपाही फिसलकर नीचे गिर गई, जिससे बिजली के तार टूटकर सीढ़ी पर जा गिरे ओर कोमल करंट की चपेट में आ गया।आनन फानन में कोटद्वार के बेस अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।


हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।मृतक की पहचान 30 वर्षीय कोमल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद क्षेत्र के गांव गांगूवाला का रहने वाला था।

More in उत्तराखंड

Trending News