उत्तराखंड
देहलचौरी में बच्चों को बाल अधिकारों की जानकारी, मुसीबत में 1098 पर कॉल करने की अपील
पौड़ी गढ़वाल-पौड़ी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज देहलचौरी में बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 150 छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। बताया गया कि हिंसा, शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम या किसी अन्य संकट की स्थिति में बच्चे या उनके आसपास के लोग 1098 पर कॉल कर सहायता और संरक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
इसके साथ ही बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बाल संरक्षण और दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी जागरूक किया गया। बच्चों से व्यक्तिगत जानकारी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने बच्चों से किसी भी परेशानी को छिपाने के बजाय समय पर सहायता लेने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
