Connect with us

उत्तराखंड

होटल की एनओसी के नाम पर रिश्वत,अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार,ईमानदारी का पीटते रहे ढिंढोरा

Ad ADVERTISEMENTS


कोटद्वार-कोटद्वार में सतर्कता विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन में तैनात प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी लैंसडाउन स्थित एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम ने मामले की गोपनीय जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई।
बुधवार, 4 नवंबर को सतर्कता विभाग की टीम ने जाल बिछाकर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल सतर्कता विभाग की टीम आरोपी अधिकारी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में एनओसी और अन्य अनुमतियों के नाम पर रिश्वतखोरी का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News