Connect with us

उत्तराखंड

तीरंदाजी में हैप्पी होम स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Ad ADVERTISEMENTS


कोटद्वार। खेल के क्षेत्र में हैप्पी होम स्कूल कोटद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2026 में आयोजित राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में स्कूल के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए हैं।

सीबीएसई स्कूल नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप-2026 में अंडर-17 रिकर्व बालिका टीम ने रजत पदक हासिल किया। टीम में दिव्यांशी भंडारी, अनन्या बिष्ट और श्रेया शामिल रहीं।
वहीं, 9वीं सीनियर स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में अनन्या बिष्ट ने व्यक्तिगत और रैंकिंग राउंड दोनों में स्वर्ण पदक जीते। दिव्यांशी भंडारी ने दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल किए। टीम स्पर्धा में अनन्या, दिव्यांशी और श्रेया की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि पुरुष रिकर्व वर्ग में रुद्रांश भंडारी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इसके अलावा देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री ट्रॉफी में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रेया ने कांस्य, दिव्यांशी भंडारी ने अंडर-14 वर्ग में रजत और अनन्या बिष्ट ने अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या और शिक्षकों ने खुशी जताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News