उत्तराखंड
सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अंडर-14 और अंडर-19 बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन

पौड़ी गढ़वाल- रांसी खेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन किया।अंडर-19 एकल मुकाबले में चौबट्टाखाल के अनुराग नेगी ने प्रथम, श्रीनगर के दक्ष ने द्वितीय और रुद्रप्रयाग के सागर नेगी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-14 एकल में रुद्रप्रयाग के अभिनव तरवाड़ा प्रथम, पौड़ी के अक्षत रावत द्वितीय और कोटद्वार के युग प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे।डबल्स मुकाबलों में अंडर-19 में पौड़ी की जोड़ी ने पहला, श्रीनगर ने दूसरा और नरेंद्रनगर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 डबल्स में श्रीनगर प्रथम, नरेंद्रनगर द्वितीय और रामनगर तृतीय स्थान पर रहा।प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। चयनित खिलाड़ी अब आगामी मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
