उत्तराखंड
दीपावली से पहले बाजारों में पुलिस अलर्ट,अतिक्रमण पर भी कार्रवाई
कोटद्वार-दीपावली पर्व को देखते हुए बाजारों में बढ़ती भीड़भाड़ के बीच पौड़ी पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस द्वारा बाजारों में लगातार पैदल गश्त और निगरानी की जा रही है।

पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले इलाकों में मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं, वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ वाहनों की सघन चेकिंग भी की जा रही है। इसके अलावा बाजारों में यातायात बाधित होने और लोगों को पैदल आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन के दौरान आमजन और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




