Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

पोकलैन्ड मशीन के बकेट से युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा से धर दबोचा

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पोकलैन्ड मशीन के बकेट से युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा से धर दबोचा।

सड़क मार्ग खुलवाने हेतु आपसी बोलचाल के पश्चात हुई थी युवक की हत्या।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने हत्या की घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी के दिये थे सख्त निर्देश।

पौड़ी गढ़वाल-7.6.2025 को रात्रि 11:30 बजे सुमन देवरानी अपने साथी के साथ गुमखाल से सतपुली की ओर आ रहे थे, मल्ली सतपुली के पास रोड़ कटिंग का कार्य चल रहा है रोड़ खोलने हेतु किसी बात को लेकर जेसीबी ऑपरेटर के साथ सुमन देवरानी की बहस हो गई जिसमें पोकलैन्ड ऑपरेटर द्वारा पोकलैन्ड के बकेट से सुमन देवरानी पर हमला कर दिया जिससे सुमन देवरानी की मृत्यु हो गई और पोकलैन्ड ऑपरेटर प्रवीण सिंह निवासी-जोशीमठ, चमोली घटनास्थल से फरार हो गया। जिस सम्बन्ध में थाना सतपुली पर मु0अ0स0-06/2025, धारा-103 (1) बी.एन.एस बनाम पंजीकृत किया गया।

युवक की हत्या की घटना को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौडी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा घटना के सम्बन्ध में ठोस साक्ष्यों का संकलन कर हत्यारोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह व पुलिस उपाधीक्षक सदर त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष सतपुली जगमोहन सिंह रमोला के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा ठोस साक्ष्यों का संकलन किया गया साथ ही फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्यों का भी संकलन किया गया है। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व मेनुअल पुलिसिंग के द्वारा अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त प्रवीण सिंह बर्थवाल को चन्द घण्टों के अन्दर दिनांक 09.06.2025 को रात्रि में यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-06/2025, धारा-103 (1) बी.एन.एस

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
प्रवीण सिंह बर्थवाल पुत्र जसपाल सिंह, निवासी-ग्राम- चुनार, मारवाडी जोशीमठ, जनपद-चमोली, उत्तराखण्ड़।

More in उत्तराखंड

Trending News