उत्तराखंड
कोटद्वार में बाइक चोरी का खुलासा,सहारनपुर निवासी इसरान को किया बाईक सहित गिरफ्तार
कोटद्वार-कोटद्वार में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पौड़ी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए सहारनपुर निवासी इसरान को बाईक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

28 अक्टूबर को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




