Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

नवरात्रि में नौ दिनों के लिए बालाजी मंदिर में माता वैष्णो देवी का लगा दरबार

Ad


कोटद्वार-आज से नौ दिन के माता के नवरात्रे शुरू हो गए हैं।कोटद्वार के बालाजी मंदिर में पहली बार नवरात्रि में माता वैष्णो देवी का दरबार लगाया गया है।पाँच कन्याओं से दरबार का शुभारंभ करवाया गया और जय माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।जब तक भगवान की इच्छा नहीं होती भक्त उनके दरबार मे हाजरी लगाने नहीं जा पाता है।यह कोटद्वार वासियों को सौभाग्य मिला है कि माता रानी को अपने शहर में ही नौ दिनों के लिए बुला लिया है।


माता वैष्णो देवी का भव्य दरबार सजाया गया है।कोटद्वार पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंग गया है।नवरात्रि के नौ दिनों तक कीर्तन मंडलियों के द्वारा सुबह शाम भजनों का कार्यक्रम किया जा रहा है….साथ ही मंदिर के संस्थापक दिनेश ऐलावादी ने सभी भक्तों से अपील भी की है कि मर्यादित कपड़ो में आएं व सोने के आभूषण पहनकर न आएं।सभी भक्तों में खासा उत्साह बना हुआ है।

More in उत्तराखंड