Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार के जौनपुर में दिन दहाड़े चोर ने आरी से ताला तोड़कर घर के समान पर किया हाथ साफ

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के जौनपुर में दिनदहाड़े चोरों ने घर का ताला तोड़कर समान पर हाथ साफ कर दिया।परिजनों के मुताबिक यह घटना कल दिन 11:00 बजे की बताई जा रही है।उन्होंने बताया कि आज सुबह हमारा मिस्त्री घर पर काम करने आया उसी ने फोन करके बताया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा हुआ है।

परिजनों ने इसकी सूचना कोटद्वार थाने में दे दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आसपास के रहने वालों ने बताया कि कल सुबह 11:00 बजे उनके घर के अंदर से कोई निकल रहा था पूछे जाने पर उसने अपने पास चाबी होना बताया।परिजनों का कहना है छत का पंखा,कुछ बिना सिले सूट व अन्य कई सामान पर भी चोर ने हाथ साफ कर दिया।जौनपुर में आस पास कई पुलिस कर्मी भी रहते हैं।

More in उत्तराखंड