Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

कोटड़ीढांग रेंज में हाथी ने महिला को पटका,बेस अस्पताल में चल रहा उपचार

Ad

कोटद्वार-हाथी ने महिला पर हमला कर पटक दिया।महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार,सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी (55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी।

तभी झाड़ियों से निकलकर हाथी महिला पर हमला कर दिया।हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया….साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग गया…साथ गई महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी।परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है।महिला का इलाज चल रहा है।

More in Uncategorized