Connect with us

Uncategorized

मा0 न्यायालय को गुमराह करते हुये जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार के झंडी चौड़ का एक मामला सामने आया है। शीला देवी निवासी झण्डीचौड़ पूर्वी कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति जो अपने आप को वादिनी के भाई सतीशपाल सिंह उर्फ सत्यपाल का पुत्र बताता है।

पुरूषोत्तम द्वारा वादिनी के भाई सतीशपाल सिंह उर्फ सत्यपाल को झूठे एवं बनावटी तौर पर 1998 से लापता बताते हुए मा0 न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) महोदय कोटद्वार गढ़वाल के समक्ष एक दीवानी वाद संख्या 08/2019 पुरुषोत्तम बनाम- सतीशपाल दायर करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष झूठे दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रस्तुत करके एवं माननीय न्यायालय को गुमराह करते हुए वादिनी के भाई के जीवित रहते हुये माननीय न्यायालय से उसे दीवानी मृत्यु की उपधारण घोषित कर दी एवं ग्राम पश्चिमी झण्डीचौड़, पट्टी हल्दूखाता, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल की 0.079 हैक्टेयर भूमि व ग्राम पूर्वी झण्डीचौड़ पट्टी हल्दूखाता, कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल की 0.096 हैक्टेयर भूमि को खाता खतौनी में वादिनी के भाई के स्थान पर भूमि का दाखिल-खारिज कर अपने नाम पर चलवा दिया। जबकि वादिनी का भाई जीवित है एवं स्वस्थ है जो वादिनी के साथ रहता है। साथ ही वादिनी के भाई ने वर्ष 2009 से वर्ष 2015 के मध्य समय समय पर अपनी भूमि क्रय-विक्रय की हैं| जिससे स्पष्ट है कि वादिनी का भाई लापता नहीं है तथा पूर्वी इण्डीचौड़ कोटद्वार में निवास करता चला आ रहा है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-255/2022, धारा 420 भादवि बनाम पुरुषोत्तम आदि पंजीकृत किया गया।

दौराने विवेचना यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्ता पुष्पा देवी ने अभियुक्त सुनील के साथ मिलकर सिविल वाद 08/19 पुरुषोत्तम बनाम सतीश पाल दर्ज करवा कर न्यायालय में झूठी गवाही एवं कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर न्यायालय से सतीश उर्फ सत्यपाल की दीवानी मृत्यु की उपधारणा घोषित करवा ली और पुरुषोत्तम का नाम खतौनी में अंकित करवा कर भूमि विक्रय कर दी। जबकि सतीश उर्फ सत्यपाल वर्तमान में जीवित है। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 120 (बी)/467/468/471/193 भादवि की वृद्धि कर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस, मुखबीरों आदि की मदद से पतारसी-सुरागरसी कर आज दिनांक 10.05.2023 को अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

More in Uncategorized

Trending News