Connect with us

उत्तराखंड

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मुस्तैद पौड़ी पुलिस,चप्पे चप्पे पर रख रही पैनी नजर

Ad ADVERTISEMENTS


दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में बढ़ती रौनक और भीड़भाड़ के बीच पौड़ी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आमजन सुरक्षित माहौल में अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गश्त और चेकिंग कर रही हैं। वहीं, क्षेत्राधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।


बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की ओर से पैदल गश्त के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो और लोगों को जाम जैसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
पौड़ी पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है।
संदेश साफ है—आप दीपावली की खुशियां मनाइए, आपकी सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस सड़कों पर मुस्तैद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Trending News