उत्तराखंड
काशीरामपुर मल्ला कौड़िया में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने बाल अविचारियों को माल सहित गिरफ्तार कर भेजा बाल संप्रेषण गृह
कोटद्वार-कोटद्वार के काशीरामपुर मल्ला कौड़िया निवासी प्रेम सिंह ने खुद के घर से अज्ञात चोर ने सोने और चांदी के जेवर चोरी कर लेने के संबंध में थाने में तहरीर दी थी।विवेचना के लिए एक संयुक्त टीम बनाई गई जिनके द्वारा जानकारी करते हुए कल शाम को दिल्ली फॉर्म तिराहे से दो बाल अवचारियों को गिरफ्तार किया।प्रेम सिंह के घर से चोरी का समस्त माल बाल अवचारियो के पास से बरामद हुआ है।

वादी प्रेम सिंह के मकान में विगत करीब 10 वर्षों से बतौर किराएदार रह रहा है। बाल अवचारियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उनके द्वारा मोबाइल खरीदने के लिए पैसों की व्यवस्था करने के लिए यह चोरी की गई है।बाल अवचारियों से करीब ₹400000/(चार लाख) कीमत के सोने चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। दोनों बाल अवचारियों को CWC व JJ court के समक्ष पेश करने के उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
