Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

युवकों का नदी में शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल,वीडियो लँगूर गाट नदी का बताया जा रहा,एएसपी ने लिया संज्ञान

Ad

कोटद्वार-पौड़ी गढ़वाल की पुलिस लगातार मर्यादा ऑपरेशन के अंतर्गत हुड़दंग करने वालों पर शिकंजा कस रही है।सोशल मीडिया पर लँगूर गाट नदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।हालांकि यह वीडियो पुराना लग रहा है।नदी में कुछ युवक शराब की पार्टी कर रहे हैं।वीडियो का एएसपी ने संज्ञान लिया है।

मर्यादा ऑपरेशन के अंतर्गत अब तक कई हुड़दंगियों पर सख्त कार्यवाही कर चुकी है।उसके बावजूद भी हुड़दंगई युवक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं।वही एएसपी जया बलोनी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है हुड़दंगियों पर कार्यवाही की जाएगी।हमारे द्वारा बार बार नदियों की तरफ जाने को मना किया जा रहा है।

More in उत्तराखंड