उत्तराखंड
ओवररेटिंग और अवैध शराब पर डीएम सख्त, आबकारी विभाग को छापेमारी बढ़ाने के निर्देश

पौड़ी गढ़वाल में आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने ओवररेटिंग और अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय के एनआईसी कक्ष में हुई बैठक में राजस्व वसूली, दुकानों के निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा की गई।डीएम ने शराब की दुकानों पर नियमित निरीक्षण और जरूरत पड़ने पर छापेमारी बढ़ाने को कहा। ओवररेटिंग की शिकायतों की गंभीरता से जांच कर पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए निगरानी और छापेमारी बढ़ाने को कहा गया।बैठक में यह भी सामने आया कि कुछ मामलों में चालानी कार्रवाई और अर्थदंड लगाए जाने के बावजूद उसकी वसूली लंबित है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए 25 सितंबर तक लंबित अर्थदंड की शत-प्रतिशत वसूली कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।डीएम ने विभागीय अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने और लंबित मामलों में तेजी से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
