उत्तराखंड
मानपुर में 424 ग्राम चरस के साथ 66 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, दुकान से बरामद हुआ नशा

मानपुर में 424 ग्राम चरस के साथ 66 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकोटद्वार-कोटद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मानपुर क्षेत्र से 66 वर्षीय बुजुर्ग को 424 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से मिली जानकारी के मुताबिक जानकी प्रसाद 66 वर्ष निवासी मानपुर के पास बड़ी मात्रा में चरस है।सूचना मिलने पर पुलिस ने उसकी दुकान से गिरफ्तार किया ओर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 424 ग्राम चरस बरामद हुई।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
