उत्तराखंड
कोटद्वार में बिना मान्यता चल रहे दो मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई, दोनों किए गए सील


कोटद्वार में बिना आवश्यक मान्यता के संचालित शिक्षण गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सभी जिलाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे मदरसों पर कार्यवाही करने के आदेश दिए।इसी कड़ी में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में तहसील प्रशासन और जिला समाज कल्याण विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग मस्जिद परिसरों का निरीक्षण किया।टीम ने लकड़ी पड़ाव स्थित मदीना/रसीदिया मस्जिद के बेसमेंट में निरीक्षण किया,जहां एक कमरे में 29 बच्चे पढ़ाई करते मिले।शिक्षण गतिविधि के संचालन से संबंधित आवश्यक मान्यता के दस्तावेज मांगे जाने पर उनके पास कोई कागजात नही थे जिस पर कमरे को सील कर दिया गया।इसके बाद टीम मुख्य बाजार, नजीबाबाद रोड स्थित जामा मस्जिद पहुंची।यहां पर भी एक कमरे में 14 बच्चे पढ़ते मिले।इस मदरसे के संचालक पर भी आवश्यक मान्यता के अभिलेख उपलब्ध नहीं होने पर प्रशासन ने कमरे को सील कर दिया।प्रशासन के मुताबिक संबंधित संस्थानों को सील किए गए स्थानों पर आगे किसी भी तरह की पठन-पाठन गतिविधि संचालित नहीं करने की हिदायत दी गई है। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला पहले भी जारी रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
