Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार स्टेडियम में अव्यवस्था देख भड़कीं डीएम,15 दिन में व्यवस्थाएं सुधारने का दिया अल्टीमेटम

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार के शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेडियम में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 15 दिनों के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में साफ-सफाई की खराब स्थिति, खेल सुविधाओं में कमी और हॉस्टल की अव्यवस्था सामने आई। डीएम ने संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था सुधारने को कहा, साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की बात भी कही।
खिलाड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए हॉस्टल के कमरों में कूलर लगाने, खिड़कियों की मरम्मत और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं बैडमिंटन, वॉलीबॉल और हॉकी मैदान में सुधार के साथ नए खेलों की शुरुआत की भी बात कही गई।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए डीएम ने साफ कहा कि 15 दिनों के भीतर काम पूरा हो और गुणवत्ता में सुधार दिखे, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, युवा कल्याण विभाग की व्यायामशाला को आधुनिक और हाईटेक बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News