उत्तराखंड
नशा मुक्त जीवन और सुरक्षित इंटरनेट का लिया संकल्प: हैप्पी होम स्कूल में सीओ की विशेष जागरूकता कक्षा
कोटद्वार-हैप्पी होम स्कूल, कोटद्वार में “कानून जागरूकता पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्त जीवन, सुरक्षित इंटरनेट और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और गलत संगत से दूर रहने की सलाह दी।

साथ ही साइबर सुरक्षा को लेकर उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे और संदिग्ध लिंक से बचने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को दें।
यातायात नियमों पर जोर देते हुए उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की बात कही, साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने को जरूरी बताया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल प्रभारी कमलेश शर्मा और उनकी टीम ने भी छात्रों को साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त जीवन अपनाने, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
