Connect with us

उत्तराखंड

डीएम स्वाति भदौरिया का दुगड्डा पीएचसी में औचक निरीक्षण: बदहाली देख भड़कीं डीएम, प्रभारी का रोका वेतन।

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कई बड़ी खामियां उजागर हुईं।
निरीक्षण के दौरान पीएचसी का भवन जर्जर हालत में मिला, जिस पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए मरम्मत या ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए। वहीं, अस्पताल में लैब और डायग्नोस्टिक सुविधाओं की कमी भी सामने आई।
ओपीडी समय पर फ्री डायग्नोस्टिक सेवा का प्रतिनिधि अनुपस्थित मिलने पर भुगतान रोकने के निर्देश दिए गए, जबकि लापरवाही पर प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन भी रोक दिया गया।
जिलाधिकारी ने दवा वितरण, बायोमेट्रिक उपस्थिति और स्टॉक व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए दवाओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और उसे नियमित अपडेट रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही संस्थागत प्रसव बढ़ाने और आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों के सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया। उपकरणों का स्टॉक रजिस्टर न मिलने पर भी नाराजगी जताई गई।
डीएम ने साफ कहा है कि अगर जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News