Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

पौड़ी

लाखों का गांजा बरामद पांच तस्कर गिरफतारभाजपा का झंण्डा लगी कार सीज कोटद्वार।

Ad ADVERTISEMENTS Ad

लाखों का गांजा बरामद पांच तस्कर गिरफतारभाजपा का झंण्डा लगी कार सीज

दुगड्डा पुलिस ने 44 किलो गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफतार किया है। वहीं तस्करी के उपयोग में लायी जा रही कार को भी सीज किया गया है हैरानी की बात यह है कि उक्त कार में तत्कालीन भाजपा सरकार का झंण्डा लगा हुआ था। तस्करों ने पुलिस से बचाव को लेकर कार में भाजपा का झंण्डा लगाया था ऐसा माना जा रहा है। भाजपा के झंण्डे लगी गाडी में 44 किलो गांजा ला रहे पांच युवकों को पुलिस ने चैकिंग के दौरान दुगड्डा चौकी पर धरदबोचा। पुछताछ में पकडे गए तस्करों ने गांजा बैजरों इलाके से लाने की बात स्वीकारी है। चौकी प्रभारी ओमप्रकाश के मुताबिक पकडें गए पांचो तस्करों के बिरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।  

Continue Reading
You may also like...

More in पौड़ी

Trending News