Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

यूथ कॉंग्रेस ने काली पट्टी बांध कर विधानसभा अध्यक्ष का किया विरोध,पीछे के रास्ते दाखिल हुईं महाविद्यालय में ऋतु खंडूरी,ट्रेड लाइसेंस के सवाल पर बचती रहीं खंडूड़ी

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के आने की सूचना मिलने पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं भी कॉलेज के मेन गेट के बाहर एकत्रित हो गए ओर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया…

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के मुर्दाबाद के नारे भी लगाये…विधानसभा अध्यक्ष को भनक लगने पर पीछे के रास्ते से महाविद्यालय में दाखिल हुए और मेन गेट पर यूथ नारेबाजी ही करता रहा…नारेबाजी के दौरान प्रेमचन्द्र अग्रवाल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग भी करते रहे।इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विधानसभा अध्यक्ष बचती हुई दिखाई दी..ओर महाविद्यालय के पीछे के गेट से भागती हुई नजर आई.जिसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई।


इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा एक आम नागरिक पर थप्पड़ मारने व महापौर हेमलता नेगी पर गलत आरोप लगाने का यूथ कांग्रेस विरोध करती है..ओर प्रेमचन्द्र अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज होने के बाबजूद विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रेमचन्द्र अग्रवाल की सदस्यता रद्द नही की गई…

वही ट्रेड लाइसेंस के मुद्दे पर मीडिया के सवालों से भी बचती रही और कोई सटीक जबाब नही दिया मेरे वकील जबाब देंगे कहकर निकल गईं।ट्रेड लाइसेंस दुकान खुलने के बाद दिया जाता है।जोकि निगम की तरफ से अभी ट्रेड लाइसेंस भी नही दिया गया है।

More in Uncategorized

Trending News